– कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने आरोपी आरपीएफ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
कानपुर(हि.स.)। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में विदेशी महिला से छेड़खानी करने के मामले में आरपीएफ में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विदेशी महिला की शिकायत पर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन की जीआरपी ने की है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण द्विवेदी ने गुरुवार को बताया कि तेजस एक्सप्रेस से एक विदेशी महिला दिल्ली से अगरतला के लिए अपने दोस्त के साथ जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि कानपुर आरपीएफ में तैनात सिपाही जितेन्द्र सिंह ने उसके साथ छेड़खानी किया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सिपाही न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
राम बहादुर
