देवरिया ( हि . स . ) । बघौचघाट थाना क्षेत्र में दो युवकों द्वारा गांव के ही एक शीशम के पेड़ पर तेंदुए की फर्जी तस्वीर बना कर वायरल कर दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई । पुलिस और वन विभाग को सूचना मिली तो पुलिस ने जाँच शुरू की तो पता चला कि दो लड़कों ने फर्जी तस्वीर को शेयर किया है ।पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई और उनसे पूछताछ कर रही है ।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी में गांव में तेंदुआ एक शीशम के पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है । लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी हुई तो गांव में दहशत फैल गई । लोग खौफ में आ गए और सुरक्षित होने लगे । इसकी जानकारी होने पर बघौचघाट थानेदार और वन विभाग के द्वारा जाँच शुरू की गई तो यह पता चला कि विवेक नाम का एक युवक फ़ोटोग्राफी का काम करता है और इसके दोस्त विश्वजीत ने एक पेड़ को देखकर कहा कि इस पर तेन्दुआ रहेगा तो कैसा लगेगा । इसी पर विवेक ने तेंदुए की फ़ोटो बना कर वायरल कर दी । पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बात का खुलासा होने के बाद गांव और पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है ।
थानेदार ने बताया कि तेंदुआ नहीं घुसा है। किसी को डरने की कोई जरूरत नही है । दो युवकों ने फर्जी फोटो डाल दिया था । उनसे पूछताछ की जा रही है ।
ज्योति
