Saturday, March 14, 2026
Homeराष्ट्रीयतूफान ताउते: समुद्र में फंसी कई भारतीय नावें, दो की मौत

तूफान ताउते: समुद्र में फंसी कई भारतीय नावें, दो की मौत

 समुद्री लहरों के बीच उडुपी जिले के पास फंसी भारतीय टगबोट ‘कोरोमंडल सपोर्टर’
– नौसेना और तटरक्षक बल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 09 नाविकों को सुरक्षित बचाया 
सुनीत निगम 

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। अरब सागर में बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से उठ रही ऊंची-ऊंची समुद्री लहरों के बीच कई भारतीय नावें फंस रही हैं। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चालक दल के सदस्यों को बचाने में लगे हैं। इसी तरह के एक संयुक्त ऑपरेशन में सोमवार को सुबह कर्नाटक के मैंगलोर और उडुपी के पास समुद्री लहरों में फंसी भारतीय टगबोट ‘कोरोमंडल सपोर्टर’ को चालक दल के सभी 09 सदस्यों को बचाया गया है। एक अन्य घटना में मैंगलोर तट पर टग पोत गिरने के बाद लापता हुए तीन व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। जहाज पर आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो मृत पाए गए और तीन तैरकर सुरक्षित निकल गए।

इस संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने नाव कोरोमंडल सरेंडर IX से चालक दल के 9 लोगों को बचा लिया। पांच लोगों को आईसीजी जहाज वराह ने बचाया जबकि भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर आईएन-702 ने समुद्री लहरों में फंसे चार सदस्यों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित निका​​ल लिया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 मई को चक्रवात के बारे में जिला प्रशासन और मछुआरों को सतर्क किया था। 14 मई की रात को तट पर पहुंचने वाली ‘टग अलायंस’ नाव समुद्र में फंस गई थी। मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) और न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट (एनएमपीटी) ने संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए थे। जहाज पर आठ लोग सवार थे, जिनमें से दो मृत पाए गए और तीन तैरकर सुरक्षित निकल गए। तटरक्षक बल के आईजी केआर सुरेश ने कहा है कि हमने राज्य सरकारों, मत्स्य विभाग, बंदरगाहों को सतर्क कर रखा है। इसके अलावा नियमित रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आभासी पद्धति को बहाल किया है। भारतीय मछुआरों की सुरक्षा के लिए सभी पड़ोसी देशों के समुद्री बचाव समन्वय केंद्रों को भी चेतावनी दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular