Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरतुलसीपुर : सूर्यकुंंड में डूबने से युवक की मौत

तुलसीपुर : सूर्यकुंंड में डूबने से युवक की मौत

संवाददाता
बलरामपुर। जिलें के तुलसीपुर में स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए आया युवक चक्कर खाकर सूर्यकुंड में गिर गया.जिसके कारण सूर्यकुंंड में डूबने से उस युवक की मौत हो गई ।
तुलसीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक़ शनिवार की रात में बादल अपने परिवार के साथ बाराबंकी जिलें के ग्राम तिलपुरा मसौली से बलरामपुर जिलें के तुलसीपुर में स्थित देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आया था. रविवार की सुबह लगभग सात बजे वह मंदिर परिसर में घुमते हुए सूर्यकुंड की तरफ गया था जहाँ उसे चक्कर आ गया और वह सूर्यकुंड में गिर गया. गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तुलसीपुर : सूर्यकुंंड में डूबने से युवक की मौत
RELATED ARTICLES

Most Popular