Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीसरी बार भारत यात्रा करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

तीसरी बार भारत यात्रा करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के साथ रिश्तों को लेकर खासे आशान्वित हैं। उन्होंने कहा है कि वे दो बार भारत जा चुके हैं और जल्द ही तीसरी बार भारत की यात्रा करना चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से बातचीत में भारत के साथ रिश्तों को लेकर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत ही अच्छे संबंध हैं। इसीलिए उन्होंने दो बार भारत की यात्रा भी की है। भारत के साथ अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की सराहना करते हुए उन्होंने पुन: भारत यात्रा की इच्छा जाहिर की और फिर विश्वास के साथ कहा कि वे जल्द ही तीसरी बार भारत की यात्रा करेंगे।

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी भारत-अमेरिका रिश्तों को बेहद मजबूत करार दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में बढ़ने शुरू हुए थे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में भारत-अमेरिका साझेदारी बढ़ी। इस दौर में दोनों देशों के बीच सुरक्षा क्षेत्र में संबंध भी सुधरे। रूस के साथ भारत के रिश्तों पर प्राइस ने कहा कि रूस और भारत के रिश्ते कई दशकों में विकसित हुए हैं। अब स्थितियां बदल चुकी हैं और दोनों देश एक दूसरे की पसंद के भागीदार बन रहे हैं।

संजीव मिश्र/ पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular