Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 21 जून को योगाभ्यास करायेंगे ग्रांड मास्टर अक्षर

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में 21 जून को योगाभ्यास करायेंगे ग्रांड मास्टर अक्षर

अब तक दो करोड़ युवाओं को योग में प्रशिक्षित कर चुके हैं योग गुरू अक्षर

लखनऊ (हि.स.)। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद का कैम्पस आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का साक्षी बनेगा। योग दिवस में वर्ल्ड योग ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसीडेंट, अक्षर योगा रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर के संस्थापक एवं ग्रांड मास्टर अक्षर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह करीब डेढ़ घण्टे तक यूनिवर्सिटी के छात्रों, निदेशकों, प्राचार्यों के साथ प्रबंधन और नॉन टीचिंग स्टाफ को भी योगासन के टिप्स देंगे।

इस संबंध में इंडोर स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग कार्यक्रम में कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन की भी मौजूदगी रहेगी।

इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में योग कार्यक्रम का श्रीगणेश 20 जून को प्रातः सात बजे से होगा। यह जानकारी निदेशक छात्र कल्याण प्रो.एमपी सिंह एवं टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के इंचार्ज प्रो.मनु मिश्रा ने सयुंक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है, जाने-माने योगऋषि अक्षर यूनिवर्सिटी में पहली बार आ रहे हैं। वे आसन, प्राणायाम के संग-संग मेडिटेशन कराएंगे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि यूनिवर्सिटी का योग दिवस को महोत्सव के रूप में मनाने का मकसद स्टूडेंट्स को मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रखना है।

दो करोड़ युवाओं को योग में प्रशिक्षित कर चुके हैं अक्षर

योगऋषि अक्षर पूरी दुनिया में अब तक दो करोड़ युवाओं को योग में प्रशिक्षित कर चुके हैं। इंटरनेशनल सिद्धा फाउंडेशन के प्रेसिडेंट अक्षर की टीम में करीब तीन हजार प्रशिक्षित योग टीचर्स हैं। 80 देशों में योग की अलख जगा चुके अक्षर की झोली में करीब एक दर्जन राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड भी हैं। अक्षर योगा रिसर्च एंड डवलपमेंट सेंटर के बंगलुरू के अलावा फ्रांस, आस्ट्रेलिया और ईरान में भी योग के सेंटर हैं। देश और दुनिया की जानी-मानी हस्तियां अक्षर की अनुयायी हैं।

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मैथ्यू हेडन, स्पोर्टस से गीता और बबीता फोगाट, फिल्म स्टार्स में शिल्पा शेट्टी सरीखे भी उनकी योग क्रिया के मुरीद हैं। उल्लेखनीय है टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में अमृत योगा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रांड मास्टर अक्षर ने तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में आने का आतिथ्य स्वीकार किया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular