राज्य डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को तीन जिलाधिकारियों समेत कुल नौ अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रुद्रप्रयाग के डीएम रहे मनुज गोयल को देहरादून नगर आयुक्त बनाया गया है। नैनीताल के डीएम धीराज गर्ब्याल को एमडी केएमवीएन और उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मयूर दीक्षित को डीएम रुद्रप्रयाग, एमडी केएमवीएन नरेंद्र सिंह भंडारी को डीएम चंपावत, आयुक्त नगर निगम देहरादून अभिषेक रोहेला को डीएम उत्तरकाशी, अपर सचिव ऊर्जा रंजना से एमडी रोडवेज का चार्ज हटा लिया गया है। उन्हें परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। डीएम चंपावत विनीत तोमर को एमडी रोडवेज, एडीएम चमोली हेमन्त कुमार वर्मा को एडीएम चंपावत, एडीएम चंपावत शिवचरण द्विवेदी को एडीएम चमोली बनाया गया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
