Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन साल से मायके में रह रही पत्नी के न आने युवक...

तीन साल से मायके में रह रही पत्नी के न आने युवक ने की आत्महत्या

बदायूं (हि.स.)। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने सोमवार जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली गांव का रहने वाले संजीव (30) पत्नी अंजू के मायके से न आने से परेशान चल रहा था। इसी आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घरवाले संजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि संजीव की पत्नी अंजू करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही है। संजीव कई बार अंजू को बुलाने के लिए भी अपनी ससुराल गया था, लेकिन अंजू उसके साथ नहीं आई। संजीव उसे जब भी अपने घर वापस आने के लिए फोन करता था तब अंजू लगातार उसे बदसलूकी करती थी। जिससे परेशान होकर संजीव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया।

संजीव की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिल्सी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संजीव के घर वाले जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अरविंद/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular