नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देश में खाली पड़ी लोकसभा की तीन सीटों और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर बताया है कि इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। लोकसभा की जिन 3 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें दादरा नगर हवेली, मध्य प्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की एक, असम की 5, बिहार की दो, हरियाणा की एक, हिमाचल प्रदेश की 3, कर्नाटक की दो, मध्य प्रदेश की 3, महाराष्ट्र की एक, मेघालय की 3, नगालैंड की एक, राजस्थान की दो, तेलंगाना की एक और पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। बता दें कि दादरा नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर का शव इसी साल फरवरी में होटल में फंदे से लटका मिला था। उनकी मौत के बाद से ही यह सीट खाली है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खंडवा से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का भी इसी साल मार्च में निधन हो गया था। वह कोरोना से पीड़ित थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव भी उनके दिल्ली के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला था।
यह भी पढ़ें : ग्रामीण बैंक में रही हड़ताल, RM को सौंपा मांग पत्र
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
