Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन राज्यों में हार के बाद कार्यकर्ताओं की निराशा दूर करने में...

तीन राज्यों में हार के बाद कार्यकर्ताओं की निराशा दूर करने में जुटी कांग्रेस

लखनऊ (हि.स.)। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद निराश कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने में कांग्रेस जुट गयी है। इसके लिए पदाधिकारियों से बात करने, उन्हें समझाने के साथ ही परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी की जा रही है। इस मुद्दे पर एक दिन पूर्व मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई गयी थी।

बैठक में पदाधिकारी तीन राज्यों में मतदान की खामियों को ही गिनाते देखे गये। कई पदाधिकारी तो आपस में कम वोट से भाजपा प्रत्याशियों के जीत की चर्चा कर रहे थे, तो कई ईवीएम में खामियों की बात कर रहे थे। वहीं बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जब तक जिंदगी है, तब तक हमें कांग्रेस के लिए प्रचार करना है। उत्साह में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। हमको अगले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना है।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूरब तक निकलेगी, लेकिन अभी तक इसकी रूप-रेखा और तिथि को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। जल्द ही इसकी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जल्द ही तिथि तय कर ली जाएगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम होगा। इसके साथ ही भाजपा की देश तोड़ो नीति को जनता के बीच बताया जाएगा।

उपेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular