जालौन(हि.स.)। जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन महिलाओं ने एक ही व्यक्ति पर खेत में छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह खेत पर किसी कार्य से गई हुईं थीं। इसी दौरान वहां पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी की। इसको लेकर तीनों महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोंच कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विशाल/दिलीप
