Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन भाइयों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

तीन भाइयों की चार करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने सोमवार को तीन भाइयों की चार करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। तीनों भाई हिस्ट्रीशीटर हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि मोहल्ला सविता नगर निवासी सुखबीर सिंह, रामवीर सिंह और रिंकू सिंह की संपत्ति कुर्क की गई है। इस दौरान थाना उत्तर पुलिस टीम, तहसीलदार व राजस्व टीम मौजूद रही। सुखबीर के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह एक गैंग लीडर है और अपने भाइयों के साथ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। उसने और उसके भाइयों ने अपराध के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

कौशल/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular