Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

गोरखपुर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आ रहे हैं। वह होली के दिन यानी 19 मार्च को सायंकाल गोरखपुर पहुचेंगे। 20, 21 व 22 मार्च को गोरखपुर में रहेंगे।

वह गोरक्षप्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय माधव धाम में होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश में नियमित रूप से सरसंघचालक का प्रवास होता रहता है। इसी क्रम में गोरक्षप्रांत में भी उनका तीन दिवसीय प्रवास हो रहा है। इस तीन दिवसीय प्रवास में कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इतना ही नहीं, 20 व 21 मार्च को मोहन भागवत आरएसएस की संगठन श्रेणी व जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस बैठक में सिर्फ प्रान्त कार्यकारिणी के लोग ही अपेक्षित हैं।

बताया कि अंतिम दिन 22 मार्च को सायंकाल गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में संघ व विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आमोद/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular