मेरठ (हि.स.)। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भी जूझना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र कुन्हेड़ा पर जमकर हंगामा किया और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र कुन्हेडा से 36 गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को उप केंद्र पर जमकर हंगामा किया और पावर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से उनके गांव की बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। ग्रामीण लगातार रात को जाकर हंगामा कर रहे हैं लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी शाम पांच बजते ही फोन बंद कर देते हैं। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साएं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। सूचना पर एसडीएम मवाना अखिलेश यादव और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन देकर शांत किया। ग्रामीणों ने फिर से आपूर्ति बाधित होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कुलदीप/मोहित
