गाजियाबाद (हि.स.)। कवि नगर थाना पुलिस ने रविवार को महरौली रोड से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 लीटर मिलावटी शराब और 400 ग्राम यूरिया बरामद किया है। ये लोग शराब की त्रीवता बढ़ाने के लिए शराब में यूरिया मिलाते हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम ) नितिन अग्रवाल ने बताया कि एक सूचना पर कवि नगर पुलिस ने महरौली रोड पर चेकिंग के दौरान उस्मानपुर दिल्ली निवासी साहिब गुप्ता, सोनू उर्फ़ नरेश तथा गाजियाबाद निवासी दाऊद को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह लोग शराब में में यूरिया डालते हैं, ताकि उसे पीने वालों को ज्यादा नशा हो सके। यह स्वस्थ के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। ये लोग मिलावटी शराब की सप्लाई गाजियाबाद व अन्य जिलों में करते हैं। लोग शराब को दिल्ली से लाते हैं और लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय हैं।
