Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलतिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री एके.शर्मा

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री एके.शर्मा

-नगर विकास विभाग की ओर से निकाली गयी यात्रा

लखनऊ (हि.स.)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को 1090 चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके. शर्मा, मुख्य सचिव डी.एस.मिश्रा और प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने हिस्सा लिया।

नगर विकास विभाग की तिरंगा यात्रा 1090 चौराहे से अंबेडकर पार्क, अंबेडकर चौराहा होते गोमतीनगर तक गई और वापस फिर 1090 चौराहे पर समाप्त हुई। चार किलोमीटर की पैदल इस तिंरगा यात्रा के समापन पर मंत्री एके. शर्मा ने कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद कराने वाले वालंटियर्स को तथा सफाई कार्मिकों को साल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तिरंगा यात्रा के समापन पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मण्डलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक एवम् पार्षद, नगरवासी एवं गणमान्य व्यक्ति, संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular