Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिरंगा यात्रा अभियान पर अखिलेश का पलटवार, भाजपा करवा सकती है दंगा

तिरंगा यात्रा अभियान पर अखिलेश का पलटवार, भाजपा करवा सकती है दंगा

लखनऊ (हि.स.)। छोटे लोहिया से चर्चित स्व. जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर आज उन्हें याद किया गया। इसी के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजालि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। यहां पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी समाजवादी पार्टी के साथ छोटेे लोहिया मिश्र को याद कर रहे हैं। उन्होंने गांव के गरीब, सभी समाज के लोगों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जिंदगी पर समाजवादी सिद्धांतों पर काम किया। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर आज समाजवादी पार्टी यहां पहुंची है।

इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा बांटकर के राजनीति करती हैं। भाजपा ने दलित, मुस्लिम और पिछड़ों को धोखा दिया है। तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर अखिलेश कासगंज की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि यह भाजपा के लोग दंगा भी करवा सकती है। इससे सावधान रहने की जरुरत है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। हाल में ही सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनवाया जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया है। पहली बारिश के बाद यह एक्सप्रेस-वे ढह गया, जिसका प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है। 15 हजार करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेस-वे ढह गया क्या अब इसकी ईडी जांच होगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular