Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिब्बत के लोगों के साथ भारत का सांस्कृतिक और आत्मिक संबंध :...

तिब्बत के लोगों के साथ भारत का सांस्कृतिक और आत्मिक संबंध : अतुल गर्ग

गाजियाबाद (हि.स.)। चीनी सरकार से प्रताड़ित भारत में निर्वासित जीवन जी रहे तिब्बती शरणार्थियों को रविवार को गाजियाबाद में रोजगार का अवसर मिल गया। जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान घंटाघर पर तिब्बत बाजार का उद्घाटन विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने किया। उन्होंने तिब्बत के नागरिकों से कहा कि तिब्बत के लोगों के साथ भारत का सांस्कृतिक और आत्मिक संबंध है। जब तक चीन उनके ऊपर जुल्म करता रहेगा भारत लगातार उनके साथ खड़ा रहेगा।

प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद के नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा यहां गर्म कपड़े खरीदने का आहवान करते हुए कहा कि जितनी हम यहां खरीदारी करेंगे हमारे तिब्बत भाइयों की उतनी ही मदद होगी। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष जैसे ही सर्दियां आती है बाजार गर्म कपड़ों से सज जाता है। स्थानीय निवासी भी सर्दियों के सस्ते और सुंदर कपड़ों की खरीदारी शुरू कर देते है। पिछले कुछ वर्षों से घण्टाघर रामलीला मैदान में गर्म कपड़ों की खरीद के लिये अस्थायी तिब्बत बाजार लगाया जाता है। इस बाजार को तिब्बत से आये लोग लगाते है। इस वर्ष भी तिब्बत बाजार लगाया गया है। अतुल गर्ग ने बताया कि तिब्बत से आये इन लोगों ने चीन की आधीनता स्वीकार नहीं की। ये अपना घर छोड़कर यहाँ आये। किसी ना किसी पीढ़ी में इनका घर अधिकार के रूप में वापस मिलेगा। ये लोग भारत मे बाहर से आये, फिर भी किसी को तंग ना करते हुए भारतीय कानून का पालन करते हुए रह रहे हैं। ये सभी अनुशासित जीवन यापन करते है तथा भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए है। साथ ही हिन्दू धर्म को मानने वाले है। बाजार के आयोजकों ने अतिथियों के स्वागत में तिब्बत की प्रसिद्ध चाय खुद बनाकर पिलायी। बाजार के उद्धाटन के अवसर श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरू बाबा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र मित्तल मेंदी वाले, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, अनुज मित्तल, नवनीत गुप्ता, विपिन गर्ग, सुभाष बजरंगी, विक्रांत सैनी, मीडिया प्राभारी नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular