Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कुशीनगर आगमन की जताई इच्छा

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कुशीनगर आगमन की जताई इच्छा

कुशीनगर (हि.स.)। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर आगमन की इच्छा जताने के बाद उनके निजी सचिव ने जिला प्रशासन से वार्ता की। इसके बाद कुशीनगर टेम्पल एरिया मैनेजमेंट कमेटी (टीएएमसी) ने दलाईलामा को आमंत्रण भेजा है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं धर्मगुरु के निजी सचिव तेनजिंग टकला ने धर्मगुरु की इच्छा के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन से वार्ता की। इसके बाद उनको भेजे गए आमंत्रण पत्र में अनुरोध किया गया है कि दलाईलामा त्रिविध पावन बुद्ध जयंती पर या अपनी सुविधानुसार कभी भी कुशीनगर पधारें।

दलाईलामा के निजी सचिव तेनजिंग टकला ने कमेटी के अध्यक्ष/एसडीएम वरुण कुमार पांडेय से दूरभाष पर वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि निजी सचिव ने कार्यक्रम की जानकारी ली है। एसडीएम ने बताया कि इस सम्बंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। धर्मशाला में मौजूद तिब्बती मंदिर के प्रबन्धक कुन्चुक ने बताया कि विस्तृत भावी कार्यक्रम तैयार कर दलाईलामा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular