Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान का कहर: संगीतकार रोता रहा और उसके वाद्य यंत्र जला दिए

तालिबान का कहर: संगीतकार रोता रहा और उसके वाद्य यंत्र जला दिए

काबुल (हि.स.)। अफगानिस्तान पर सत्ता संभालने के बाद तालिबान का कहर नए-नए रूप में सामने आ रहा है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में एक संगीतकार के सामने ही उसके वाद्य यंत्र जला दिये गए और वह चुपचाप रोता रहा।

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के बाद लगातार वहां की खतरनाक स्थितियों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। अब अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के जजाई अरब जिले से एक वीडियो सामने आया है। अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल हक ओमेरी द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किये गए एक वीडियो में तालिबानी अराजकता साफ दिख रही है। इस वीडियो एक अफगानी संगीतकार के सारे संगीत यंत्र कुछ लोग जला रहे हैं। उक्त संगीतकार अपने वाद्य यंत्रों को जलते हुए देखकर रोते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदूक लिए हुए एक व्यक्ति संगीतकार की दयनीय दशा पर हंस रहा था। एक अन्य व्यक्ति इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।

अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद तालिबान वहां के सामाजिक जीवन में अनेक पाबंदियों की घोषणा कर चुका है। तालिबान ने विवाह समारोहों में संगीत पर रोक लगा रखी है। वहां आयोजन स्थलों व होटल्स आदि के प्रबंधकों से पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग आयोजन करने का फरमान जारी किया गया है।साथ ही अफगानिस्तान के टीवी चैनलों, नाटकों आदि में महिलाओं की भूमिका समाप्त करने के निर्देश भी दिये गए हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कपड़ों की दुकानों में पुतलों (डमी) के सिर काटने का भी आदेश दिया है।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular