Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश तालाब में मिला सोनभद्र से अपहृत बालक का शव

 तालाब में मिला सोनभद्र से अपहृत बालक का शव

– बालक की हत्या कर तालाब में फेंका था शव

मीरजापुर (हि.स.)। सोनभद्र की क्राइम ब्रांच व घोरावल पुलिस ने चुनार कोतवाली के बगहां गांव स्थित तालाब में घोरावल से अपहरण कर फेंके गए नौ वर्षीय बालक के शव को शुक्रवार की रात बरामद किया।

सोनभद्र जनपद के घोरावल क्षेत्र के पेढ गांव से पांच मार्च को नौ वर्षीय बालक अनुराग पाल पुत्र मंगल पाल लापता हो गया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। छानबीन के दौरान सोनभद्र पुलिस को चुनार कोतवाली अंतर्गत बगहां गांव के तालाब में बालक की हत्या कर शव तालाब में छुपाए जाने की सूचना मिली। पुलिस आरोपियों को लेकर बगहां गांव पहुंची और उनकी निशानदेही पर गोताखोरों की सहायता से तालाब से शव को निकलवाकर अपने साथ ले गई।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular