Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतालाब के गहरे पानी में डूबने से विक्षिप्त महिला की मौत

तालाब के गहरे पानी में डूबने से विक्षिप्त महिला की मौत

मीरजापुर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के मां अनंदी कुवार मंदिर के परिसर में स्थित तालाब में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव पानी में उतराया दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल महिला के परिजन को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोनगढा गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि उसकी पत्नी शैल कुमारी (40) का कुछ दिनों से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं चला रहा था। वह इधर-उधर घूम रही थी। कुछ दिनों पूर्व लालगंज पुलिस ने महिला को बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया था। बुधवार की शाम महिला मां अनंदी कुवर मंदिर परिसर में स्थित तालाब के पास गाना गाते हुए तालाब के गहरे पानी में जाकर डूब गई। गुरुवार की सुबह तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने महिला के शव को देखकर तत्काल थानाध्यक्ष हलिया अनिल कुमार सिंह को सूचना दिया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular