Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश तालाब की रखवाली कर रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जिला...

 तालाब की रखवाली कर रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल में भर्ती

1-तीन नामजद और एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

जौनपुर (हि.स.)। खेतासराय थाना अंतर्गत क्षेत्र के मझौरा गांव में शुक्रवार की भोर में तालाब की रखवाली कर रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले पीएचसी सोंधी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रिफर कर दिया गया । घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

क्षेत्र के मझौरा गांव निवासी अबुजर 42 वर्ष पुत्र अबुसाद गांव मे के बाहर मछली पालन के तालाब से सटे कमरे में सो रहे थे। भोर 5 बजे जब वे कमरे से बाहर निकले तो देखा कि बाहर का बल्ब निकला हुआ है। इसके बाद वे पेशाब करके जैसे ही खड़े हुए, तीन युवक दिखाई दिए, जिसमें दो युवक गांव के ही थे और तीसरे युवक को मेरी तरफ इशारा करके चले गए। जैसे ही वे युवक गए, तीसरे युवक ने मेरे ऊपर गोली चला दी ।गोली पेट में दो स्थानों पर लगी। शोर सुनकर ग्रामीण भी आ गए और पीएचसी सोंधी ले आए । प्राथमिक उपचार के बाद घायल अबूजर को ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।। घटना के बाबत अबूजर के भाई जावेद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है । घटना को पुरानी रंजिश और ज़मीनी विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है।वहीं घायल अबूजर ने जिला अस्पताल में बताया कि घटना की साजिश के लिए गांव के एक पूर्व प्रधान को जिम्मेदार को ठहराया है।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक शाहगंज शुभम तोदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छानबीन जारी है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। गांव में शांति बहाल है।

विश्व प्रकाश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular