आगरा (हि.स.)। ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में एडीए ने सर्वे शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार से सर्वे शुरू कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल की 500 मीटर की परिधि पर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने का आदेश पारित किया था।
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने आज से ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे शुरू कर दिया है। इस सर्वे के तहत एडीए द्वारा ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के करने वाले दुकान, शोरूम और होटल को चिन्हित किया जाएगा। जिसके पश्चात इन्हे बंद किये जाने के लिए एडीए द्वारा नोटिस दिया जाएगा। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
ताजमहल पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकरियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एमसी मेहता बनाम यूनियन बैंक और अन्य कुछ याचिकाएं दायर की गयी थी। इन्ही की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने का आदेश पारित किया था। इसी आदेश के तहत एडीए द्वारा सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
श्रीकांत
