आगरा(हि.स.)। ताजमहल में पूजा की अनुमति को लेकर साध्वी गुरु राधा मां ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं समेत फोटो गैलरी में शौचालय के पास लगी राधा कृष्ण की तस्वीरों को शिवलिंग के पास स्थापित किये जाने की मांग की। एसएसपी द्वारा ज्ञापन स्वीकार किये जाने के बाद अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है।
अखिल भारत हिन्दू महासभा की सत्संग प्रमुख साध्वी गुरु राधा मां ने आज शुक्रवार को ताजमहल में पूजा की अनुमति के लिए एसएसपी आगरा सुधीर कुमार को जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ आगरा जिला मुख्यालय पहुंची गुरु राधा माँ ने एसएसपी आगरा को पूजा की अनुमति का ज्ञापन सौंप फोटो गैलरी में शौचालय के पास लगी राधा कृष्ण की तस्वीरों को शिवलिंग के पास स्थापित किये जाने की मांग की। उन्होंने बीते बुधवार ताजमहल में नमाज पढ़ने वाले चार युवकों का हवाला देते हुए कहा कि हमें भी ताजमहल में पूजा करने की अनुमति दी जाए भले ही उसके बाद उन्ही धाराओं में हमारे खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की जाए।
ताजमहल में पूजा की अनुमति के लिए सौंपे गए ज्ञापन के बारे में साध्वी गुरु राधा मां ने कहा कि सपने में आए भगवान ने उन्हें ऐसा करने को कहा है और राधा-कृष्णा ने उनके सपने में आ राधा- कृष्णा की तस्वीरों को शिवलिंग के पास स्थापित किये जाने की बात कही है।
श्रीकांत
