आगरा (हि.स.)। ताजमहल के नीचे बने कमरों को खोलने की याचिका दायर होने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग लड्डू बांटने पहुंचे थे। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दर्ज हुई याचिका। शक होने पर पुलिस द्वारा बाहर ही रोका गया। जिसके बाद उन्होंने बाहर ही मिठाई बांटी।
ताजमहल के नीचे बने 22 कमरों को खुलवाए जाने की याचिका दायर होने की खुशी में एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पर्यटक बन ताजमहल में मिठाई बांटने पहुंचे थे। भगवा पहन ताजमहल में प्रवेश लेने वाले इन कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा शक होने पर तलाशी ली गयी। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के पास से टिफिन में लड्डू मिलने पर बाहर ही रोक लिया गया। जिसके बाद इन कार्यकर्ताओ ने ताजमहल के बाहर ही लड्डू बांट खुशी बनाई।
ताजमहल को हमेशा से ही कई हिंदूवादियों द्वारा तेजोमहालय माना जाता रहा है। इसी के चलते कई बार हिंदूवादियों द्वारा ताजमहल में प्रवेश कर भूमि पूजन किये जाने, शुद्धिकरण किये जाने का भी प्रयास किया जाता रहा है। कई हिन्दूवादियों द्वारा ताजमहल के नीचे बने 22 कमरों को खुलवा जांच किये जाने की बात कह जाती रही है। इन्ही कमरों के सिलसिले में अयोध्या निवासी रजनीश ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ताजमहल के नीचे बने इन 22 कमरों को खोलकर सर्वे कराये जाने की याचिका दाखिल कर दी है। इसी याचिका के दायर होने की खुशी में हिंदूवादी संगठन के लोग ताजमहल में मिठाई बांटने पहुंचे थे।
श्रीकांत
