Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशताजमहल को शिवालय बता, जलाभिषेक करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, पुलिस...

ताजमहल को शिवालय बता, जलाभिषेक करने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका

आगरा (हि.स.)। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय में पूजा करने के नाम पर भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल पर जलाभिषेक करने पहुंचे। इसकी जानकारी जैसे ही थाना पुलिस को हुई उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को ताजमहल में जल न चढ़ाने देने पर आक्रोशित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जब उन्हें अंबेडकर पुल पर रोका तो हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी थाना एत्माद्दौला में बैठ गए। बता दें अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी सोरों गंगा से कावड़ लेकर आगरा आए थे।

संगठन के नेताओं ने कहा कि हम लोग ताजमहल के अंदर जलाभिषेक करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब मुसलमान समाज को अंदर नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाती है, तो हम लोगों को पूजा करने की इजाजत क्यों नहीं दी जाती।

गौरतलब है कि पूर्व में मीना कुमारी ने ताजमहल में जलाभिषेक किया था। इधर हिंदू महा संगठन के पदाधिकारियों के पकड़े जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी थाना एत्माद्दौला पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर वहीं धरने पर बैठ गये। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ताजमहल पर जलाभिषेक करने जाने की सूचना मिली थी, जिन्हें रोक दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular