Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलतांडव प्रकरण : लखनऊ पुलिस के तेज तर्रार अफसरों की टीम मुंबई...

तांडव प्रकरण : लखनऊ पुलिस के तेज तर्रार अफसरों की टीम मुंबई रवाना, फिल्म निर्देशक से करेगी पूछताछ

लखनऊ (हि.स.) अपडेट। अभिनेता सैफ अली खान और डिंपल कापड़िया की वेब सीरीज तांडव का पूरे देश में विरोध है। राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में देर रात को फिल्म निर्देशक समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस प्रकरण को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए यहां से पुलिस की तेज तर्रार अफसरों की एक टीम अपने निजी साधन से मुम्बई के लिए रवाना हुए हैं। इस टीम में चार लोग शामिल है। 
दरअसल, वेब सीरीज तांडव का ‘प्रोमो‘ सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद इसको लेकर टिप्पणियां की जा रही है। आरोप है कि इस सीरीज के रिलीज होने से समुदाय विशेष की भावनाएं भड़क सकती हैं।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने इस मामले में वेब सीरीज तांडव के निदेशक अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मेहरा, राइटर गौरव सोलंकी, अमेजन इंडिया के कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित और  एक अन्य के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व जातियों में विभाजन करने और समुदाय विशेष की भावना के साथ खिलवाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

Submitted By: Deepak Varun Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular