Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

मेरठ (हि.स.)। परतापुर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव में सोमवार की देर रात मुठभेड़ में एक गो तस्कर घायल हो गया। जबकि दो फरार हो गए। घायल गो तस्कर के पास से गोकशी के उपकरण बरामद हुए।

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह के अनुसार, परतापुर थाना क्षेत्र के चंदसारा गांव में एक सप्ताह पहले गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस की जांच में पता चला कि इनामुद्दीन पुत्र जबरद्दीन निवासी जेई थाना भावनपुर ने अपने साथियों के साथ गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।

सोमवार देर रात पुलिस और एसओजी को पता चला कि इनामुद्दीन अपने साथियों दानिश अल्वी और इमरान मुल्ला के साथ गोकशी के लिएजा रहा है। चंदसारा गांव के जंगल में थाना पुलिस और एसओजी ने गो तस्करों को घेर लिया। खुद को घिरा पाकर गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गो तस्कर इनामुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो तस्कर फरार हो गए। गो तस्कर के पास से गोकशी करने के उपकरण, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए। फरार गो तस्करों की तलाश की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular