Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमिलनाडु के आठवें दल ने हनुमान घाट पर किया गंगा स्नान, नव...

तमिलनाडु के आठवें दल ने हनुमान घाट पर किया गंगा स्नान, नव उद्यमियों ने टीएफसी में किया मंथन

तमिलनाडु से काशी पहुंचे हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ी, भव्य स्वागत

वाराणसी (हि.स.)। काशी तमिल संगमम् में भाग लेने आये तमिलनाडु के आठवें दल ने बुधवार सुबह हनुमान घाट पर गंगा स्नान किया। उसके उपरांत हनुमान घाट स्थित प्राचीन मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसके बाद हनुमान घाट स्थित तमिल महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के आवास पर भी गये और उनके परिजनों से मिले। दोपहर में दल में शामिल उद्यमियों ने बड़ालालपुर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी)में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में काशी और तमिलनाडु में औद्योगिक रफ्तार बढ़ाने पर मंथन हुआ। जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र की काशी तमिल व्यापार पाठशाला में काशी के उद्यमियों ने मेहमान व्यापारियों से संवाद किया। शाम को तमिलनाडु से आए उद्यमियों को सारनाथ पर्यटक क्षेत्र में भ्रमण कराया जायेगा। जहां पर वह भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न मंदिरों एवं धरोहरों का दर्शन करेंगे। वहां से दल और नव उद्यमियों का समूह काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होगा।

तमिलनाडु से काशी पहुंचे हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ी, भव्य स्वागत

काशी तमिल संगमम में चलने वाले खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए तमिलनाडु से हॉकी और फुटबॉल की टीम वाराणसी पहुंच गई है। तमिलनाडु से खिलाड़ियों का पहला जत्था वाराणसी स्टेशन पहुंचा। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरूवार आठ दिसम्बर से बीएचयू परिसर के मैदान में 8 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू होगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular