Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतमंचे पर डिस्को करने वाले दो युवक गिरफ्तार

तमंचे पर डिस्को करने वाले दो युवक गिरफ्तार

बलिया (हि. स.)। उभांव थाना के तुर्तीपार गांव में तमंचे पर डिस्को करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी जानकारी होते ही तमंचे के साथ डांस करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक तमन्चा और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है।

वायरल वीडियो में उभांव थाने के तुर्तीपार में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बार बाला का डांस हो रहा था। वीडियो में मंच पर बार बाला डांस कर रही है, जबकि नीचे एक युवक हाथ में तमंचा लहराते हुए डांस करता दिख रहा है। एक और युवक डांस करते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के अनुसार वायरल वीडियो चार-पांच दिन पुराना है। जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई। एसआई अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ नाचते हुए वायरल हो रहे वीडियो से संबंधित दोनों युवकों अरविन्द कुमार गोड़ और आकाश उर्फ फूकन यादव निवासी ग्राम तुर्तीपार थाना उभांव को तुर्तीपार मोड़ के पास से सोमवार रात में गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular