बागपत (हि.स.)। बागपत जिले की चंदीनगर थाना पुलिस ने एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को उसको जेल भेज दिया। लगातार हो रही पुलिस कारवाई से अपराधियों में खौफ है।
बागपत जिलाधिकारी ने क्षेत्र में भय व आतंक फैलाने वालों को छह माह के लिए जिलाबदर किया था जिससे जनपद में शांति बनी रहे, लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद जिलाबदर अपराधी जनपद में ही घूम रहे हैं। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाने के टाॅप टेन जिलाबदर अपराधी को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया जिलाबदर अपराधी गौरव उर्फ मुल्ला पुत्र गंगाशरण निवासी ढिकोली है। इस बारे में चांदीनगर थाना प्रभारी नितिन पांडे ने कहा कि पुलिस ने थाने का टॉप -10 जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सचिन त्यागी
