Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशड्यूटी पर तैनात सिपाही ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फांसी

ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फांसी

पांच महीने पहले हुई थी शादी

कन्नौज (हि.स.)। छिबरामऊ में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह न्यायालय सुरक्षा में तैनात था। सुबह ही ड्यूटी करने छिबरामऊ तहसील पहुंच गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उसका शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही विष्णु मूल रूप से मथुरा जिले का निवासी है। 5 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी । हर रोज की तरह वह आज सुबह ड्यूटी करने के लिए छिबरामऊ तहसील पहुंच गया। वह फोन पर कुछ देर तक बात करता रहा और फिर ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों की नजरों से कुछ देर के लिए ओझल हो गया।

थोड़ी देर बाद ही तहसील परिसर स्थित न्यायालय भवन के पीछे उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिखाई दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ छिबरामऊ दीपक दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के माध्यम से सिपाही विष्णु के शव को नीचे उतरवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। सिपाही द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

फिलहाल पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है। उनसे बातचीत के बाद ही सुसाइड का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संजीव झा

RELATED ARTICLES

Most Popular