Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडोली उठने से पहले युवती की गोली मारकर हत्या, मंगेतर पर आरोप

डोली उठने से पहले युवती की गोली मारकर हत्या, मंगेतर पर आरोप

– मंगेतर ने भी घटना के बाद नदी में कूदकर जान देने का किया प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़(हि.स.)। जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवती की डोली उठने से पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप युवती के मंगेतर पर लगा है। हत्या आरोपित ने खुद नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों उसे बचा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए घटना की जांच में जुट गई है।

पट्टी कोतवाली के कठार गांव की युवती करिश्मा की शादी आने वाली 25 जून को रिंकू से होनी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस बीच बुधवार को सुबह घर से बाहर निकली करिश्मा की उसके ही मंगेतर ने गोली मार हत्या कर दी। घटना के बाद मंगेतर ने भी सई पुल से नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पानी कम होने के चलते बचा लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर शहनाई वाले घर में मातम पसर गया और डोली उठने से पहले ही युवती के घर से उसकी अर्थी उठी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी समेत थाना पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि मंगेतर ने गोली मारकर युवती की हत्या करने का आरोप है। हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले जांच में पुलिस जुटी है।

दीपेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular