Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती लखनऊ में मनेगी

 डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती लखनऊ में मनेगी

-ग्रामीण अंचल में सम्पर्क कर अपना दल (एस) के कार्यकर्ता लोगों से जयंती में शामिल होने की कर रहे अपील

वाराणसी (हि.स.)। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती 02 जुलाई को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मनाई जाएगी। अपनादल एस के कार्यकर्ता जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए जिले के ग्रामीण अंचल में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। गुरुवार को सेवापुरी विधानसभा में आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने गांवों में बैठक व सघन जन सम्पर्क किया।

जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने विधानसभा वार सभी पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिक से अधिक लोगों को डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती में ले जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिले से सैकड़ों चार पहिया वाहनों के साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ता सोनेलाल पटेल की जयंती में शामिल होने के लिए जाएंगे। इसके लिए जिले के पार्टी पदाधिकारियों को वाहनों की विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का काफिला दो जुलाई को सुबह एकसाथ राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होगा।

आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल के आह्वान पर बीरभानपुर गांव स्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू पटेल के कार्यालय पर हुई बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर राजधानी लखनऊ में 02 जुलाई को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री और पार्टी की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इस बार कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भाजपा समेत एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि अपना दल इस कार्यक्रम के जरिए लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए की मजबूत एकता का संदेश भी देना चाहता है। बैठक में संजीव सिंह, राजेश पटेल, अजय यादव मंटू, जयप्रकाश पटेल, विनय मौर्य, संतोष राय, चन्द्रमा विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अनिल पटेल, पिंटू प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular