लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के हिमेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. सोनिया नित्यानन्द को संस्थान का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) बनाया गया है। सीएमएस का कार्यकाल दो साल का होगा। मौजूदा सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल का कार्यकाल खत्म हो गया है।
डॉ. सोनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनको सीएमएस बनाये जाने की जानकारी हो गयी है।वह तीन फरवरी को कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले वे मंदिर में पूजा कर जनमानस के स्वस्थ्य रहने की प्रार्थना करेंगी।उन्होंने कहा कि पीजीआई देश का एक उत्कृष्ट संस्थान है। यहां देश के कोने-कोने से मरीजों को उनके परिजन लेकर आते है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश से सबसे अच्छे चिकित्सा संस्थान के रुप से इसकी पहचान है। यहां का सीएमएस बनाये जाने पर खुशी है। इसके लिए प्रमुख लोगों को मेरा धन्यवाद है।
डॉ. सोनिया नित्यानन्द बनी लखनऊ पीजीआई की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
RELATED ARTICLES
