Wednesday, January 14, 2026
Homeराष्ट्रीयडॉ. मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे मनसुख मंडाविया

डॉ. मनमोहन सिंह से मिलने एम्स पहुंचे मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हाल जानने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।

89 वर्षीय मनमोहन सिंह के सांस लेने में दिक्कत और लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत के बाद उन्हें शाम 6:15 दिल्ली एम्स के कार्डियो न्यूरो टावर में भर्ती कराया गया। पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular