Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. प्रदीप तिवारी बने बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति के...

डॉ. प्रदीप तिवारी बने बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति के अध्यक्ष

झांसी। बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति का अध्यक्ष आतिथ्य प्रबन्धन एवं पर्यटन विशेषज्ञ डॉ.प्रदीप कुमार तिवारी को तथा सचिव यात्रा एवं होटल प्रबन्धन संस्थान, बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. प्रतीक अग्रवाल को बनाया गया है।

मण्डल आयुक्त डॉ.अजय शंकर पाण्डेय द्वारा झांसी मण्डल के समग्र विकास के लिए विभिन्न विषयों की समितियों के गठन की श्रृंखला में मण्डल आयुक्त के संरक्षण तथा उप निदेशक पर्यटन आर के रावत, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित,अपर आयुक्त प्रमिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मण्डल परियोजना समन्वयक आनन्द चौबे के संयोजन में गठित किया गया था।

मण्डल में पर्यटन उद्योग में वृद्धि एवं पुरातत्व संरक्षण के उद्देश्य से गठित समिति में उपाध्यक्ष नगर निगम के उप सभापति सुनील नैनवानी एवं कोषाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह को तथा झांसी के पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त, डॉ.उमा पाराशर, प्रो.देवेश निगम,राहुल मिश्रा, अनुज अग्रवाल मुड़िया, रामप्रकाश गुप्ता, डॉ मनमोहन मनु, डॉ.पीयूष नायक, आशुतोष गंगेले, डॉ.अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रंजना सिंह, भावना शर्मा, राजीव रतूड़ी,गौरव गर्ग, शिवा लिखधारी एवं ललितपुर के फिरोज इकबाल, संतोष शर्मा तथा जालौन के राहुल राजपूत सहित अन्य पर्यटन विशेषज्ञों, पर्यटन मित्रों, पुरातत्वविदों, टूरिस्ट गाइडों, टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों तथा होटल व्यवसायियों को सदस्य नामित किया गया है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular