Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ. नीलकंठ तिवारी ने मगहर कबीर स्थली का किया निरीक्षण

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मगहर कबीर स्थली का किया निरीक्षण

सन्तकबीरनगर (हि.स.)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बबुधवार को मगहर कबीर स्थली का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद  रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री तिवारी ने मगहर स्थली पर चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर असन्तोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्थानों को फटकार लगाते हुए कार्य तेजी लाने का निर्देश दिया ।वही कबीर संत समागम के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी फरवरी माह में 23 से 25 फरवरी की अवधि में वाराणसी एवं मगहर में कबीर संत समागम का आयोजन किया जा रहा ।है जिसमे 23 फरवरी को लहरतारा वाराणसी से निर्गुण यात्रा शुभारम्भ होकर 200 किलोमीटर चलकर 24 फरवरी को मगहर, संतकबीरनगर पहुंचेगी। इन स्थलों पर यात्रा के साथ-साथ चलने वाले कबीर पंथी, रविदास पंथी, गोरख पंथी संतों के गायन के साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जायेगा। तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। तीन दिन दोनों स्थलों (लहरतारा वाराणसी मगहर, संतकबीरनगर) पर हथकरघा की प्रदर्शनी, प्रशिक्षण एवं बिक्री के विशेष आयोजन भी किये जायेंगे। 
डॉ. तिवारी ने आयोजन की समस्त तैयारियों को निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय के सहयोग से बुद्ध, गोरख, रविदास, कबीर एवं नानक जी की वाणी की प्रासंगिकता पर आधारित सेमीनार भी आयोजित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular