Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश डॉ. घनश्याम तिवारी की हत्या में फरार आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

 डॉ. घनश्याम तिवारी की हत्या में फरार आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। जनपद सुलतानपुर में डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित विजय नारायण सिंह को यूपी एसटीएफ ने शनिवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लखनऊ लाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घनश्याम तिवारी की हत्या 23 सितम्बर को अपनी बैनामा की जमीन पर कब्जा करने के लिए रंगदारी को लेकर की गयी थी। पत्नी निशा तिवारी की पहली तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के नारायण गांव निवासी मुख्य अभियुक्त अजय नारायण सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अजय के पिता जगदीश नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पत्नी ने अपनी दूसरी तहरीर पर अजय के चचेरे भाई भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह और उसके चाचा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण बब्बन सिंह सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया था। केस में इनके भी नाम दर्ज करने के लिए निशा ने कोतवाली में एक और तहरीर दी थी। इस मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ ने विजय नारायण को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश में टीम लगी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि फरार आरोपी अजय पर 50 हजार का इनाम घोषित है। साथ ही लापरवाही बरतने पर नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को निलंबित कर दिया था।

दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular