Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉक्टर पर जानलेवा हमला, घर से नहीं निकलने दे रहे दबंग

डॉक्टर पर जानलेवा हमला, घर से नहीं निकलने दे रहे दबंग

फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में निजी चिकित्सक को दबंगों ने जीना मुहाल कर दिया है। हालात यह है कि डॉक्टर के परिजनों को यह दबंग घर से निकलने नहीं दे रहे हैं। भयभीत चिकित्सक ने बुधवार को एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के गांव टिलीयां अहमदगंज निवासी अभय गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 8 मार्च को वह अपने दरबाजे पर आल्टो कार साफ कर रहा था। उसी समय भूदेव पुत्र विष्णु ने पत्थर मार कर कार का शीशा तोड़ दिया। अभय शाक्य ने जब इसकी शिकायत थाना मऊ दरवाजा में दर्ज कराई तो भूदेव व मोहल्ले के ही राकेश पुत्र नत्थू ने घर पर आकर उन्हें तथा उसके भाई अनुराग शाक्य को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावर दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो उसे तथा उसके परिवार को जान से मार देने अथवा हरिजन एक्ट लगवाने की बात कह कर घर से नहीं निकलने दे रहे हैं। डॉक्टर अभय शाक्य का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कर प्रार्थी के जान माल व सम्मान की रक्षा करने की गुहार लगाई है।

चन्द्रपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular