Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश डॉक्टर दम्पति की नाबालिग बेटी से हुक्काबार में दुष्कर्म

 डॉक्टर दम्पति की नाबालिग बेटी से हुक्काबार में दुष्कर्म

-कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर आरोपितों से हुई थी दोस्ती

कानपुर(हि.स.)। कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर दम्पति की नाबालिग बेटी से बर्रा थाना क्षेत्र में युवक ने हुक्काबार में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित के दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। मारपीट के बाद ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो बनाया । मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी 16 साल की बेटी के इंस्टाग्राम में जुड़े जरौली निवासी विनय ठाकुर ने उसे शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया। यहां पर बेटी को जबरदस्ती हुक्का फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्त अजय, अमन सेंगर समेत अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म का प्रयास किया । दरिंदो ने बेटी के चेहरे को बर्बाद कर दिया है। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर जब घर पहुंची तो पूरी आपबीती मां को बतायी। पीड़ित दम्पति ने थाने में तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular