Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉक्टर के आवास पर सीबीआई का छापा

डॉक्टर के आवास पर सीबीआई का छापा

हाथरस(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारह सैनी स्थित चिकित्सक डॉ. पंकज गुप्ता के आवास पर शनिवार सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापा मारा। सीबीआई ने इस कार्रवाई के बारे में अभी कोई भी जानकारी मीडिया के साथ शेयर नहीं की है।

सीबीआई के अधिकारी सुबह करीब साढ़े 07 बजे दो वाहनों में भरकर डॉ. गुप्ता के आवास पर पहुंचे। मोहल्ले में सीबीआई टीम को देखकर हड़कंप मच गया। सीबीआई के अधिकारी पूछताछ और जांच पड़ताल करने लगे। आवास पर करीब तीन घंटे तक दस्तावेज खंगालने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने एक महिला को क्लीनिक पर ले जाकर पूछताछ की। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

लकी

RELATED ARTICLES

Most Popular