Thursday, April 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलडॉक्टरों के ट्रांसफर में भारी गड़बड़ी, भेजी गई गलत रिपोर्ट

डॉक्टरों के ट्रांसफर में भारी गड़बड़ी, भेजी गई गलत रिपोर्ट

अयोध्या समेत 22 सीएमओ को नोटिस, होगी बड़ी कार्रवाई

संवाददाता

अयोध्या। शासन की ओर से जून माह में जारी की गई तबादला नीति के तहत जिले में किए गए डॉक्टरों के ट्रांसफर में भारी खेल किया गया। सीएमओ कार्यालय से शासन को भेजी गई डॉक्टरों की रिपोर्ट में भारी हेराफेरी की गई। जो डॉक्टर 10 साल से अधिक समय से जनपद में कार्यरत हैं उनको तीन वर्ष कार्य करते बताया गया है। कई डॉक्टर 10 साल से अधिक समय से एक ही सीएचसी पर कार्यरत हैं। यही नहीं लेबल टू व थ्री के चिकित्सा अधिकारियों का सीएमओ स्तर से स्थानान्तरण कर दिया गया। जब कि उनका स्थानान्तरण शासन से किया जाता है। स्थानान्तरण में की गई गड़बड़ियों को लेकर निदेशक प्रशासन राजा गणपति ने सीएमओ अयोध्या सहित प्रदेश के 22 सीएमओ व सात अस्पतालों के निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग में किए गए स्थानानतरण में जम कर फर्जीवाड़ा किया गया, जिसकी गूंज शासन तक पहुंच गई है। निदेशक प्रशासन राजा गणपति ने जब भेजी गई स्थानान्तरण सूची की जांच करायी तो अयोध्या सहित कई जनपद में भारी अनियमितता मिली। इसे लेकर निदेशक प्रशासन ने सीएमओ अयोध्या से जवाब तलब किया है। स्वास्थ्य विभाग में किए गए लगभग सभी स्थानान्तरण में जमकर खेल किया गया। सीएचसी मसौधा पर कार्यरत एक चिकित्सक लगभग 10 वर्ष से एक ही स्थान पर नियुक्त है। किन्तु शासन को जो सूची भेजी गई उसमें उसे तीन वर्ष से नियुक्त बताया गया है। इसी प्रकार सीएचसी मिल्कीपुर प्रभारी अहमद हसन किदवई जो लगभग 10 वर्ष से एक ही सीएचसी पर नियुक्त हैं। उनका कहीं अन्यत्र स्थानान्तरण नही किया गया। इसी प्रकार सीएचसी खण्डासा के अधीक्षक डा.संतोष कुमार भी कई वर्षों से खण्डासा सीएचसी का कार्यभार देख रहे हैं। रुदौली सीएचसी पर नियुक्त डा. मदन बरनवाल लगभग 10 वर्ष से इसी क्षेत्र में नियुक्त हैं। उनका गैर जनपद स्थानान्तरण होना था, किन्तु शासन को गुमराह कर दोबारा सीएचसी रुदौली का प्रभारी बन गए।

यह भी पढें : सलवार-सूट पहनकर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक ढेर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular