62 2

डॉक्टरों की निगरानी में सोनू सूद की पत्नी

अस्पताल ने जारी किया अपडेट, हालत में हो रहा सुधार

मनोरंजन डेस्क

नागपुर। अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोमवार की रात भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की। अब अस्पताल ने भी अभिनेता की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर की है। सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”
अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
मैक्स हॉस्पिटल नागपुर ने अभिनेता की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, “सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद उनकी बहन और भतीजे को कल रात लगभग 10ः30 बजे मैक्स अस्पताल, नागपुर के आपातकालीन विभाग में लाया गया। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे। उन्हें कई खरोंचें आई थीं और आंतरिक चोट के लिए उनकी जांच की गई, जिसमें कोई भी चोट नहीं मिली। उनके भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनकी बहन निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है।”

यह भी पढें : दिल्ली की अदालत में पेश हुए बृजभूषण सिंह

नागपुर में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है। सोनाली फिलहाल नागपुर में हैं, जहां वो इस घटना से उबर रही हैं। सोनू सूद घटना की जानकारी मिलते ही सीधे नागपुर पत्नी के पास पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब सोनू पत्नी के ही साथ हैं। सोनू सूद ने साल 1996 में सोनाली से शादी की थी। कपल के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम अयान और इशांत है। सोनाली सोनू सूद की फिल्म फतेह में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी थीं।
‘फतेह’ में नजर आए थे सोनू सूद
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में आई फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू ने ही खुद किया था। इस फिल्म की कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान वास्तविक जीवन की साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

यह भी पढें : इलाहाबाद HC के फैसले का SC ने लिया स्वतः संज्ञान

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!