Wednesday, March 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडैमेज कंट्रोल में जुट गया बाइडन से डरा ‘ड्रैगन’

डैमेज कंट्रोल में जुट गया बाइडन से डरा ‘ड्रैगन’

इंटरनेशनल डेस्क

बीजिंग। अमेरिका के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से पहले ही चीन को जो बाइडन का डर सताने लगा है। जब तक जो बिडेन को अमेरिका की सत्ता मिलती है उससे पहले ही चीन डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा है कि बीजिंग और अमेरिका को सभी स्तरों पर बातचीत शुरू करनी चाहिए। स्पुतनिक ने अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के निदेशक मंडल के साथ बैठक में वांग के हवाले से कहा,चीन और अमेरिका को सभी स्तरों पर बातचीत शुरू करनी चाहिए, चाहे जो भी मुद्दे हो मेज पर चर्चा की जा सकती है। इस प्रकार, रणनीतिक और दीर्घकालिक मुद्दों पर संपर्क बनाए रखना संभव हो सकता है। वांग ने कहा कि चीनी पक्ष बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। चीनी पक्ष बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, पक्ष बातचीत, सहयोग को बढ़ावा देने और मतभेदों को सुलझाने के लिए विषयों की एक सूची का मसौदा तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पक्ष वार्ता, सहयोग को बढ़ावा देने और मतभेदों को सुलझाने के लिए एक सूची का मसौदा तैयार कर सकते हैं।
कनाडा की पत्रिका ओटावा सिटीजन के लिए टेरी ग्लेविन ने लिखा था कि इस साल के शुरुआत में फरवरी के महीने में जो बिडेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ठग करार दिया था। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी को महान नेता कहा था। यहां तक कि हांगकांग और शिनजियांग में उठे विरोध के लिए बीजिंग को जवाबदेह ठहराने से भी इनकार कर दिया है। ग्लेविन ने लिखा है कि जो बाइडन उइगरों के बड़े पैमाने पर कारावास उनके साथ हो रहे सलूक को एक नरसंहार घोषित कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो साल पहले कहा था राष्ट्रपति शी और मैं हमेशा दोस्त रहेंगे…वह चीन के लिए हैं मैं अमेरिका के लिए हूं। ट्रंप ने यह भी कहा था कि इसके अलावा हम एक दूसरे को प्यार करते हैं। चीन के अपने दो मुद्दे हांगकांग और शिनजियांग हैं। जहां उइगरों के साथ हो रहे अत्याचार और प्रमुख एजेंसियों के अधिग्रहण का मुद्दा गरमाता रहा है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular