राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र में चालीस लोगों को दिया गया डेयरी प्रबंधन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
हमीरपुर(हि.स.)। राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को डेयरी प्रबंधन को लेकर क्षमता निर्माण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज किया गया। चालीस दुग्ध प्रतिभागियों को यहां प्रशिक्षण दिया गया।
राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ.सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार के मछली, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय से अटारी कानपुर जोन तीन के निर्देश पर डेयरी व पशुपालन को उद्यमिता विकास को हमीरपुर में बढ़ाना देने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराया गया है।
उन्होंने पशुपालकों से आवाहन किया कि क्षेत्र अनुकूलित उन्नत नस्ल की गाय, भैंस, बकरी आदि का पालन कर वह अधिक मुनाफा कर सकते हैं। साथ ही डेयरी उद्योग से भी किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने पशुओं को गुणवत्ता युक्त आहार से सम्बन्धित मिनरल मिक्चर जैसी जानकारी देने के साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
डाॅ.मोहम्मद मुस्तफा, डाॅ.फूल कुमारी, डाॅ.एसपी सोनकर व डाॅ.शालिनी ने भी प्रशिक्षण में किसानों और पशुपालकों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डाँ.एसपी सोनकर ने किया। इस मौके पर सुरेश, विजय व राजकुमार सहित 40 प्रतिभागी मौजूद रहे।
पंकज
