PRIME MINISTER OF DENMARK CALLS ON THE PRESIDENT
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (हि.स.)। भारत यात्रा पर आयीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और उनके पति ने शनिवार शाम को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की।
राष्ट्रपति कोविन्द ने मुलाकात के दौरान भारत और डेनमार्क के पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश एक जैसे विचारों और मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दोनों देशों के बीच हुई हरित प्रौद्योगिकी साझेदारी आपसी संबंधों को और भी मजबूती प्रदान करेगी।
