Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडेनमार्क की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने...

डेनमार्क की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी ने की अगवानी

नई दिल्ली (हि.स.)। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की अगवानी की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगढ़ में आयोजित स्वागत समारोह में मेटे फ्रेडरिक्सन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत को एक करीबी सहयोगी मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।

राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद फ्रेडरिक्सन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मुलाकात की।

मेटे फ्रेडरिक्सन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular