Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ साल बाद लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी मिशन 2022 का करेंगी आगाज

डेढ़ साल बाद लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी मिशन 2022 का करेंगी आगाज

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने हैं, लेकिन उससे पहले सियासी दल यूपी में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। प्रदेश में सियासी सरगर्मियां इन दिनों काफी बढ़ी हुई हैं, कोरोना के मामले कम होने के बाद सियासी दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब यूपी के दौरे पर आने वाली हैं। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस दफ्तर में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगाई गई है जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि होर्डिंग में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तस्वीर गायब है। पोस्टर के जरिए कर दिया है। यानी यूपी में चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी वाड्रा के ही हाथ में होगी। उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के घोषणापत्र तक में प्रियंका गांधी की ही अहम भूमिका होगी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे से मिशन यूपी का भी आगाज कांग्रेस करने जा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यूपी का दौरा 14 जुलाई से प्रस्तावित है। वह 17 जुलाई तक 4 दिन उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान कई अलग-अलग बैठक कर संगठन की तैयारियों को परखेंगी। पोस्टर के जरिए कर दिया है। यानी यूपी में चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी वाड्रा के ही हाथ में होगी। उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के घोषणापत्र तक में प्रियंका गांधी की ही अहम भूमिका होगी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे से मिशन यूपी का भी आगाज कांग्रेस करने जा रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यूपी का दौरा 14 जुलाई से प्रस्तावित है। वह 17 जुलाई तक 4 दिन उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान कई अलग-अलग बैठक कर संगठन की तैयारियों को परखेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular